फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dom can do a spark ash

Chamba News: डोम को एक चिंगारी कर सकती है राख

Wed, 26 Jul 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dom can do a spark ash
चंबा। चौगान में सजी अस्थायी मार्केट में आग से निपटने के लिए कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। हल्की सी चिंगारी पूरे डोम को राख कर सकती है। आग से निपटने के लिए डोम में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था नहीं की गई है। इसमें प्रशासन की उस सुरक्षा कमेटी पर भी सवाल खड़े होते हैं जिन्होंने डोम लगाने से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

बावजूद इसके डोम में आग से सुरक्षा को लेकर अग्निसुरक्षा यंत्र नहीं लगाए गए हैं। जबकि आग जैसी घटना से निपटने के लिए यहां पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा यंत्र लगे होने चाहिए थे। इस दिशा में दमकल विभाग की ओर से भी दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। डोम में सुरक्षा को लेकर लोगों की आवाजाही के लिए 15 फीट का जो रास्ता बनाया जाता था उसे भी ठेकेदार ने सात-आठ फीट के दायरे में बनाकर समेट दिया है। ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया है जिससे अधिक संख्या में डोम में दुकानें बनाई जा सकें। फायर अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि डोम का औचक निरीक्षण करने के लिए अभी तक डोम बनाने वाले ठेकेदार ने उनके पास आवेदन नहीं किया है। आवेदन आने के उपरांत डोम का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed