{"_id":"6a7dfb5c363e0cdfde07709f","slug":"doctors-will-rush-to-the-scene-as-soon-as-news-of-the-accident-is-received-chamba-news-c-88-1-ssml1006-193111-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हादसे की खबर मिलते ही मोर्चे पर डटेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हादसे की खबर मिलते ही मोर्चे पर डटेंगे डॉक्टर
Thu, 13 Aug 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
जिले में बड़ी दुर्घटना या घटना में होने वाले घायलों को अब समय पर मिलेगा इलाज
रैपिड रिस्पांस टीम घटना की सूचना मिलते ही संभाल लेगी आपातकालीन कक्ष
डॉक्टर, स्टाफ नर्स, सुरक्षा कर्मी सहित अन्य कर्मचारी को पता होगा अपना कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बड़ी दुर्घटना या घटना में होने वाले घायलों को अब मेडिकल कॉलेज में समय पर इलाज मिलेगा। इसके लिए प्रबंधन ने रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है।
इसमें सभी विभागों के एचओडी और अन्य डॉक्टरों को शामिल किया है। वे विशेष तौर पर बड़े पैमाने पर जनहानि या घायलों के आने पर आपातकालीन कक्ष में तैनात रहेंगे। जैसे ही घायल आपातकालीन कक्ष में पहुंचना शुरू होंगे तो वहां भीड़ रोकने के लिए सबसे पहले निजी सुरक्षा कर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार, जरूरी टेस्ट और इलाज की प्रक्रिया समय पर शुरू की जाएगी।
यह टीम दुर्घटना की सूचना मिलने पर घायलों के पहुंचने से पहले आपातकालीन कक्ष में सक्रिय हो जाएगी। वहां घायलों के इलाज से जुड़े सभी इंतजाम पुख्ता करेगी। दवाइयों से लेकर ऑपरेशन संबंधी सारा सामान उपलब्ध रखेगी। घायल को जिस विशेषज्ञ से इलाज की जरूरत होगी, उसे वहां उस विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस प्रकार की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में पहले नहीं थी। पहले जब भी कोई घटना या दुर्घटना होती थी तो घायलों के पहुंचने के बाद डॉक्टर आपातकालीन कक्ष में पहुंचते थे। इस वजह से तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच कई बार विवाद होने की संभावना भी पैदा हो जाती थी। अब घायलों का मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही तुरंत इलाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। यह टीम आपातकालीन परिस्थिति से निपटने में अपनी सेवाएं देगी। पिछले दिनों बस दुर्घटना के घायलों के इलाज में इस टीम ने अहम भूमिका अदा की थी।
--