फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   doctors will not do duty for two hours

आज दो घंटे की पेनडाउन हड़ताल करेंगे डॉक्टर

Sun, 27 Jun 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
doctors will not do duty for two hours
चंबा। प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सोमवार को सभी चिकित्सक पेनडाउन हड़ताल करेंगे। दो घंटे तक कोई भी चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर नहीं जाएगा। यह हड़ताल प्रशासनिक अधिकारी की ओर से चिकित्सक के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर की जा रही है। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि अगर सरकार जल्द चंबा जिले से संबंधित प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो प्रदेेेश के चिकित्सक पेनडाउन हड़ताल के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। मरीजों को हड़ताल की वजह से कोई परेशानी न हो, इसके लिए एसोसिएशन ने तीन दिन पहले ही हड़ताल की सूचना दे दी थी। साथ ही सरकार और प्रशासन को भी इसके बारे में अवगत करवा दिया था।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले चंबा जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी पर चिकित्सक ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। दुर्व्यवहार से संबंधित एक ऑडियो भी सोशल मीडिया में जारी किया गया था। इस ऑडियो में प्रशासनिक अधिकारी चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार करते हुए सुनाई पड़ रहे थे। चिकित्सक ने जब अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन को बताया तो चंबा मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने इस मामले को प्रदेश स्तरीय एसोसिएशन के समक्ष रखा। यहां निर्णय लिया गया कि अगर सरकार ने प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो प्रदेश के चिकित्सक हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में सोमवार को चिकित्सकों ने पेनडाउन हड़ताल रखी है। चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार करने वाले प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के साथ एसोसिएशन एनपीएस (नॉन प्रैक्टिस अलाउंस) को पंजाब की तर्ज पर देने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन चंबा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी की ओर से चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। इसको लेकर प्रदेश के चिकित्सकों में काफी रोष है। इसी रोष के चलते सभी चिकित्सक पेनडाउन हड़ताल कर रहे हैं। सरकार ने अगर जल्द प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed