{"_id":"64c64a0ebb29a0c8d2042c75","slug":"doctor-shortage-in-teesa-hospital-chamba-news-c-88-1-cmb1002-4215-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीसा अस्पताल में डॉक्टर की कमी, महिला रोग विशेषज्ञ समेत कई पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीसा अस्पताल में डॉक्टर की कमी, महिला रोग विशेषज्ञ समेत कई पद खाली
Mon, 31 Jul 2023 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल चुराह के नागरिक अस्पताल तीसा में चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी लोगों की परेशानी का कारण बनती जा रही है। अस्पताल में एमडी, महिला रोग और सर्जन सहित अन्य विशेषज्ञों के पद कई वर्षों से हैं। इन पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने कोई कदम नहीं उठाए, बल्कि जो विशेषज्ञ तैनात हैं, उनका तबादला भी दूसरे अस्पतालों में किया जा रहा है।
ग्रामीणों में धर्म चंद, अनिल कुमार, अशोक कुमार, राजीव कुमार, हंस राज, सीमा देवी, सरोज देवी, ऊमी देवी और शीला देवी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया जाता है। मगर नजदीकी नागरिक अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एमडी, महिला रोग और सर्जन सहित अन्य विशेषज्ञों के पद कई वर्षों से रिक्त पड़े हैं। इस कारण लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि चुराह में एक ही नागरिक अस्पताल हैं, जिसपर उपमंडल की 55 पंचायतों की एक लाख से ज्यादा की आबादी निर्भर है। इसके अलावा किसी दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल हो तब भी उस मरीज को चंबा या टांडा रेफर किया जाता है। कई मरीज को अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। उन्होंने जल्द से जल्द रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की है, ताकि क्षेत्र की जनता इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि रिक्त पदों के बारे में उच्चाधिकारियो को सूचित कर दिया गया है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।