{"_id":"656f56fe2bacaf6d92062fe8","slug":"do-not-stop-nss-camp-midway-without-informing-the-authorities-chamba-news-c-88-1-cmb1003-13618-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अधिकारियों को बताए बिना बीच में न रोकें एनएसएस शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अधिकारियों को बताए बिना बीच में न रोकें एनएसएस शिविर
विज्ञापन
चंबा। एनएसएस शिविर में बीच को किन्हीं कारणों से रोकने या अवधि बढ़ाने की सूचना विभागीय अधिकारियों को देनी होगी। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से समस्त सरकारी स्कूलों को सख्त हिदायत जारी की है। विभागीय अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए है कि शिविर की तमाम गतिविधियों की भी जानकारी कार्यालय देनी होगी। ताकि कोई भी अपनी मर्जी से शिविर को बीच में न रोक सकें। उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद एनएसएस शिविरों का सही ढंग से क्रियान्वयन करना है। ताकि किसी प्रकार का अवरोध शिविरों के दौरान न हो सकें।
दरअसल, हाल ही में सरोल स्कूल में एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ था, लेकिन रविवार को स्कूल में शिविर का दूसरा दिन आयोजित नहीं किया जा सका। इसी बीच स्कूल परिसर में उच्च शिक्षा उपनिदेशक पहुंच गए। जहां मौके पर जहां स्वयंसेवी नहीं थे तो वहीं, दूसरी तरफ स्टाफ भी मौके पर मौजूद नहीं था। बहरहाल, इस मामले को लेकर उपनिदेशक ने कड़ा संज्ञान लिया और जवाब तलब किया। दोबारा एनएसएस शिविर के दौरान खानापूर्ति न हो, उसके लिए विशेष हिदायत उपनिदेशक ने समस्त सरकारी स्कूलों को जारी की है।
इनसेट
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एनएसएस शिविरों को लेकर हिदायतें जारी की गई है। किन्हीं कारणों के चलते अगर शिविर आयोजित करने में दिक्कत आती है तो इसकी सूचना तुरंत कार्यालय दी जाए। इस मामले में भविष्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।