फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   DJs playing till late night, people getting worried

Chamba News: देर रात तक बज रहे डीजे, लोग हो रहे परेशान

Tue, 27 Feb 2024 10:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
DJs playing till late night, people getting worried
बाथरी (चंबा)। ग्राम पंचायत समलेऊ के ऊपरी समलेऊ में इयोन पार्क में सामाजिक समारोहों के दौरान देररात तक डीजे बजाए जा रहे हैं। मध्यरात्रि तक बजने वाली डीजे की धुनों के चलते स्थानीय और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार इस बारे में प्रशासन को भी सूचित किया गया लेकिन अभी तक उच्च न्यायालय के तय मानकों के तहत क्षेत्र में दस बजे के बाद भी डीजे बजते रहते हैं। इससे उन्हें सीधे तौर पर परेशानी होती है। इसके अलावा जिले के पड़ोसी गांव माश्का में भी डीजे की धुनों के कारण लोगों को परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि सोमवार से बच्चों की तीसरी से लेकर ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आरंभ हो चुकी हैं। ऐसे में समारोह में देररात तक बजने वाले डीजे लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि समलेऊ में केंद्रीय विद्यालय संगठन, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, निजी स्कूल, कोचिंग संस्थान, बैंक, अस्पताल समेत एनएचपीसी के अलग-अलग विभागों के कार्यालय भी हैं। लिहाजा, कुछ लोगों का मनोरंजन क्षेत्रों में नियमों के विपीत है। इसका खामियाजा अन्य लोगाें को भुगतना पड़ रहा है। रोशन लाल, विपिन कुमार, लेख राज, बसंत ठाकुर और प्रेम सिंह ने डलहौजी प्रशासन से मांग की है कि समलेऊ में बिना अनुमति और देर रात तक डीजे न बजाएं। अगर प्रशासन अनुमति देता है तो उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार तय मानक स्तर पर बजाया जाए। उपमंडलाधिकारी नागरिक डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। मध्यरात्रि तक डीजे बजाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed