फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Diwali festival of Gorkha community begins in Bakloh

बकलोह में गोरखा समुदाय का दिवाली पर्व शुरू

Tue, 25 Oct 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Diwali festival of Gorkha community begins in Bakloh
चुवाड़ी (चंबा)। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले बकलोह के गोरखा समुदाय के लोगों का पांच दिवसीय दीपावली का त्योहार दो दिन पहले ही शुरू हो गया है। दीपावली की रात को लक्ष्मी पूजा करने के बाद गोरखा समुदाय की महिलाएं एवं युवतियां भइलो खेलने के लिए एक-दूसरे के घरों में जाती हैं।
विज्ञापन

यह परंपरा गोरखा समुदाय में एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में देखा जाती है। लक्ष्मी पूजा के दिन गोरखा समुदाय के लोग गाय का पूजन करते हैं और गाय को लक्ष्मी का स्वरूप मानकर घर के आंगन को गोबर से पोतने के बाद दीये जलाते हैं। लक्ष्मी पूजा से दो दिन आगे ही त्योहार पर्व शुरू हो जाता है। लक्ष्मी पूजा से दो दिन आगे काग त्योहार अर्थात कौवे का पूजन, दूसरे दिन कुकुर त्योहार अर्थात यमराज के दूत कुत्ते का पूजन किया जाता है। यह अनोखी एवं पारंपरिक परंपरा का उत्सव गोरखा समुदाय में काफी उल्लास से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। लक्ष्मी पूजा के दिन गोरखा समुदाय की युवतियां और महिलाएं घर-घर में जाकर भइलो खेलते हुए गीत के माध्यम से घर में सुख शांति का संदेश और आशीर्वाद देती हैं।
विज्ञापन

भइलो खेलने वालों को घर के मालिक यथाशक्ति दक्षिणा देते हुए उन्हें सुख और शांति का संदेश लेकर आने के लिए कहते हैं। उसी तरह लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन भाई टीका को लेकर तैयारी शुरू की जाती है। लक्ष्मी पूजा के एक दिन के बाद गोरखा समुदाय भाई टीका का त्योहार काफी हर्ष के साथ मनाते हैं। इस दिन लड़के देवसी खेलने के लिए निकलते हैं। देवसी गीत के जरिये घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य, समृद्धि, शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं। लोगों का कहना है पहले की अपेक्षा आज के युवा इस परंपरा को भूलते जा रहे हैं। इस परंपरा को जीवित रखने के लिए जगह-जगह सामूहिक रूप से देवसी कार्यक्रम का आयोजन सामूहिक रूप से विभिन्न संस्थाओं की ओर भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed