फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   District Marketing Committee could not be formed even after eight months

Chamba News: जिला मार्केटिंग कमेटी का आठ माह बाद भी नहीं हो पाया गठन

Mon, 15 May 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
District Marketing Committee could not be formed even after eight months
चंबा। जिले में आठ माह बाद भी जिला मार्केटिंग कमेटी के गठन संबंधी अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है। इससे जिले में किसानों और बागवानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर किए जाने वाले विकासात्मक कार्य पेंडिंग सूची में पड़े हुए हैं। हालांकि, अधिसूचना जारी न होने के पीछे शिमला नगर निकाय के चुनाव को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। खैर अब शिमला में चुनाव संपन्न होने और महापौर और उपमहापौर के चयन होने के बाद जिला मार्केटिंग कमेटी की कार्यकारिणी गठित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में कृषि उपज मंडी बालू में है। विधानसभा चुनाव 2022 के अक्तूबर में आदर्श आचार संहिता लगते ही पुरानी जिला मार्केटिंग कमेटी रद्द हो चुकी है। हैरानी की बात है कि आठ माह का अंतराल बीतने के बाद भी नई जिला मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी गठित होने संबंधी अधिसूचना सरकार की ओर से जारी नहीं हो पाई है। हालांकि इसके लिए बाकायदा प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से अपने स्तर पर समस्त औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। इतना ही नहीं, संभावित सूची तैयार कर शिमला निदेशालय तक भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला मार्केटिंग कमेटी के पदाधिकारियों की लॉबिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो चुका है। संभावित 14 सदस्यों की सूची में विधानसभा क्षेत्र चंबा से तीन, डलहौजी से दो, तीसा से दो, पांगी-भरमौर से दो और भटियात से तीन संभावित चेहरों को सूची में शामिल किया गया है। अब देखने वाली बात है कि मई में जिला मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकारिणी का गठन हो पाता है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। जिला मार्केटिंग कमेटी का गठन न होने से जिले में कई विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि जिला मार्केटिंग कमेटी के लिए संभावित सूची तैयार कर शिमला निदेशालय भेजी गई है। अब सरकार और विभाग के आदेशानुसार ही आगामी प्रयास संभव हो सकेंगे। हालांकि, जिला मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन उपायुक्त की ओर से किसानों-बागवानों संबंधी सभी योजनाओं और विकासात्मक कार्यों को क्रियान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed