फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dissatisfaction expressed over not getting retirement benefits

Chamba News: सेवानिवृत्ति लाभ न मिलने से जताई नाराजगी

Tue, 03 Mar 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over not getting retirement benefits
चंबा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड इकाई चंबा की बैठक का आयोजन डे केयर सेंटर में हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रधान लेखराज ने की। बैठक में विचार किया गया कि जिनकी आयु 70 वर्ष से कम है, उन्हें सरकार की ओर से एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2016 तक के सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित रखा गया है। इसको लेकर पेंशनरों ने सरकार के प्रति रोष प्रकट किया है। कहा कि इन पेंशनरों को बकाया राशि भी नहीं दी गई है। सरकार की ओर से बकाया डीए की किस्त की भी अधिसूचना जारी नहीं की जा रही है। जो पेंशनर वर्ष 2025 में सेवानिवृत हुए हैं, उनकी पेंशन को भी निर्धारित नहीं किया जा रहा है। जबकी, एक वर्ष का समय बीत चुका है। मेडिकल बिलों का भी भुगतान नहीं हो रहा है। इससे पेंशनर अपना उपचार भी समय पर नहीं करवा पा रहे हैं। पेंशनरों ने स्मार्ट बिजली मीटर का भी विरोध जताया है। कहा कि यह जनता के हित में नहीं है। कहा कि सरकार की ओर से हर दिन जनता पर किसी न किसी प्रकार का बोझ डाला जा रहा है। नगर परिषद की ओर से जो गृह कर लगाया गया है, वह भी उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed