फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Goal to make Karel a model panchayat within five years.

Chamba News: पांच साल में करेल को आदर्श पंचायत बनाने का लक्ष्य

Fri, 02 Oct 2026 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Oct 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Goal to make Karel a model panchayat within five years.
ग्राम सभा में विकास योजनाओं को गति देने, पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर मंथन
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए ग्रामीणों ने ली सामूहिक शपथ, विकास में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। ग्राम पंचायत करेल को आगामी पांच वर्षों में आदर्श पंचायत बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने, सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान प्रेमचंद ने की।
प्रधान प्रेमचंद ने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

ग्राम सभा में स्वच्छता को भी प्रमुख मुद्दा बनाया गया। प्रधान ने कहा कि स्वच्छ पंचायत के लिए केवल पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की भागीदारी जरूरी है। ग्रामीणों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की शपथ ली। बैठक में ग्रामीणों ने विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे और सुझाव भी रखे। उपप्रधान राजकुमार, पंचायत सचिव प्रीति ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed