{"_id":"6a85e558935c6ec0a305a970","slug":"dispute-between-hrtc-and-private-bus-drivers-at-the-bus-stand-chamba-news-c-88-1-cmb1002-193678-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बस स्टैंड पर एचआरटीसी, निजी बस चालकों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बस स्टैंड पर एचआरटीसी, निजी बस चालकों में विवाद
Wed, 19 Aug 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
समय सारणी को लेकर आपस में बहस करते निजी और सरकारी बस चालक : संवाद
चंबा। बस स्टैंड पर एचआरटीसी और निजी बस चालकों के बीच बसों की समयसारिणी और काउंटर पर गाड़ी लगाने को लेकर एक बार फिर से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और माहौल गरमा गया।
विवाद बसों के निर्धारित टाइम टेबल और बस स्टैंड के काउंटर पर गाड़ी लगाने को लेकर शुरू हुआ। दोनों पक्षों के अपने-अपने तर्क होने के कारण मामला बहस तक पहुंच गया। बस स्टैंड परिसर में हंगामा होने लगा। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। बस स्टैंड पर हुए इस विवाद के बाद बसों के संचालन और टाइम टेबल व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने बसों की समय सारिणी व काउंटर व्यवस्था को स्पष्ट और व्यवस्थित करने की बात कहकर मामला शांत करवाया। संवाद
--