{"_id":"6633ca06b1ddc7639e0f1531","slug":"disposal-of-wet-waste-could-not-start-in-garbage-plant-kuran-chamba-news-c-88-1-cmb1002-123892-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कूड़ा संयंत्र कुरांह में शुरू नहीं हो पाया गीले कचरे का निष्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कूड़ा संयंत्र कुरांह में शुरू नहीं हो पाया गीले कचरे का निष्पादन
Thu, 02 May 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा के कुरांह कूड़ा संयत्र में बोरों में भरकर रखा गया कूड़ा।संवाद
चंबा। नगर परिषद सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। हैरानी की बात है कि उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल के आदेशों को नगर परिषद हल्के में ले रही है।
ऐसे में कूड़ा संयंत्र कुरांह में अभी भी गीले कचरे का निष्पादन नहीं हो रहा है। इसका कारण है कि गीले कचरे का निष्पादन करने वाली मशीन खराब पड़ी है। अब यहां सवाल यह उठ रहा है कि लाखों रुपये की मशीन को नगर परिषद अभी भी दुरुस्त नहीं कर पाई है। इससे मैहला और गागला पंचायत के बांशिदों का जीवन नरक बन रहा है। उनका वहां से गुजारना मुश्किल हो रहा है तो वहीं ग्रामीणों के खेत हैं। जहां इन दिनों गेहूं की फसल काटने का कार्य शुरू होने वाला हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि खेतों में काम करते वक्त काफी दुर्गंध आती है। आज भी गंदगी से उन्हें निजात नहीं मिली है।
गौर रहे कि नगर परिषद के कूड़ा संयंत्र कुरांह में कचरे के पहाड़ खड़े हो गए हैं। यहां जमा कूड़े का एक साल से निष्पादन नहीं हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि कूड़ा संयंत्र में जमा हुए कूड़े से खाद तो बनी नहीं, उल्टा उनका जीवन नरक बन गया है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे बन गए हैं कि खेतों में काम करने के लिए भी मुंह पर कपड़ा बांधकर जाना पड़ता है। लोगों ने कई बार नगर परिषद से गीले कूड़े को हटाने की मांग की गई, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। यहां तक कि कुछ लोगों का इस गीले कचरे से रोजगार छिन चुका है। कुल मिलाकर जब तक मशीन ठीक नहीं होती गीले कचरे का निष्पादन नहीं हो सकता और लोगों को गंदगी से निजात नहीं मिलेगी। उधर, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी नीलम राणा ने कहा कि मशीन को दुरुस्त करने के लिए कोशिश जारी है। उम्मीद है कि जल्द मशीन ठीक हो सके और गीले कचरे का निष्पादन हो सके।