फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   disital trainig will provided to youth

युवाओं को मिलेगी डिजिटल स्किल ट्रेनिंग

Wed, 26 May 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
disital trainig will provided to youth
चंबा। जिले के युवाओं के लिए रोजगार कार्यालय एवं टाटा कंसल्टेंसी सोल्यूशन की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत युवाओं को डिजिटल स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को कंप्यूटर स्किल, रिज्यूम राइटिंग, रीजनिंग एवं कम्युनिकेशन स्किल्स के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 28 वर्ष की आयु से कम युवा जो ग्रेजुएशन कोर्स के फाइनल में हैं या फिर वर्ष 2020-21 के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि 45 से 50 दिन की रहेगी और प्रतिदिन दो घंटे प्रशिक्षण सत्र का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए केवल नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट जैसे आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के क्षेत्र में ग्रेजुएशन वाले युवा ही पात्र होंगे। कोर्स का भाग बनने के लिए प्रशिक्षणार्थियों को स्मार्टफोन की सुविधा एवं इंटरनेट कनेक्शन होना भी अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए विभाग के फेसबुक पेज या मोबाइल नंबर 82190-40297 पर संपर्क भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed