फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Discussion on making teaching activities interesting in school

Chamba News: स्कूल में शिक्षण कार्यों को रोचक बनाने पर की चर्चा

Sun, 22 Jun 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Jun 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
Discussion on making teaching activities interesting in school
चनेड़ (चंबा)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला उदयपुर में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल में शिक्षण कार्यों को रोचक बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसको लेकर विभाग ने अभिभावकों की राय ली। प्रधानाचार्य भारत भूषण ने बताया कि कोरोना काल से ही यह संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस वर्ष इसका तीसरा चरण है। शिक्षकों-अभिभावकों से पूछा गया कि शिक्षा के स्तर को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। पढ़ाई के तरीके को कैसे और अधिक रुचिकर बनाया जा सकता है। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में ऑफ लाइन शिक्षण सीखने की प्रक्रिया के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए माता-पिता की भूमिका, विद्यार्थियों के पढ़ने की सामग्री, निपुण भारत के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का कार्यान्वयन कार्यक्रम, विद्यार्थियों की परीक्षा परिणाम की असेसमेंट के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और खराब प्रदर्शन के कारणों का पता लगाना जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों में सुरेश कुमार, शैल्जा कुमारी, भारती नैयर, कामिनी शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed