फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   disconnection of connections of 39 electricity consumers in sihunta

सिहुंता में 39 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

Wed, 01 Dec 2021 12:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
disconnection of connections of 39 electricity consumers in sihunta
disconnection of connections of 39 electricity consumers in sihunta
सिहुंता (चंबा)। बिजली बिल की समय पर अदायगी न करने वाले उपमंडल सिहुंता के 39 उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने कार्रवाई की है। बोर्ड की टीमों ने उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए हैं। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर उपभोक्ता 15 दिन के भीतर बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनका कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं ने पिछले तीन से चार माह का बिजली बिल जमा नहीं करवाया था। इस अवधि में बोर्ड की ओर से नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन उपभोक्ताओं ने बोर्ड के निर्देशों को हल्के में लिया। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं से दो लाख 16 हजार की राशि वसूलनी थी।
विज्ञापन

बहरहाल, बोर्ड ने उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए। इससे अब इन उपभोक्ताओं को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। गौरतलब है कि इन उपभोक्ताओं को अपना कनेक्शन लगवाने के लिए निर्धारित शुल्क सहित लंबित बिजली बिल जमा करवाना होगा। ऐसा न करने पर उनका कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें कनेक्शन लेने के लिए तमाम औपचारिकताएं सिरे से पूरी करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता कुलजीत परमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 39 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए गए हैं। कहा कि अगर 15 दिन में बिल जमा नहीं करवाते हैं तो यह कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed