फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Disaster took away the house, now a car accident took away the vermillion.

Chamba News: आपदा ने मकान, अब कार हादसे ने छीन लिया सिंदूर

Fri, 15 May 2026 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Disaster took away the house, now a car accident took away the vermillion.
मैहला/धरवाला/चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर कुरांह के टाेरेड़ा में हुए सड़क हादसे ने मृतक के परिवार को ताउम्र न भूलने वाले जख्म दिए हैं। पहले ही प्राकृतिक आपदा में उनका मकान ढह चुका है। इसके बाद अब पवन कुमार की दुर्घटना में मौत ने पत्नी और दो अबोध बच्चों के सिर से सहारा छीन लिया है। पति की दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर पत्नी मनीषा गश खाकर घर की दहलीज पर गिर पड़ीं। जेठानी समेत अन्य ने उसे सहारा देकर उठाया। पवन कुमार की मौत ने पूरे परिवार को कभी न भरने वाले गहरे जख्म दिए हैं। पवन कुमार पुत्र जन्नत निवासी उलेणी डाकघर प्रीणा भेड़पालक थे। उनके घर में पत्नी मीनाक्षी और डेढ़ और चार साल के दो बेटे हैं। प्राकृतिक आपदा में उनका मकान ढह गया था। इसके बाद वह अपने भाई के परिवार के साथ ही समय गुजार रहे थे लेकिन किसे मालूम था कि मुसीबतों का पहाड़ उनके परिवार पर मंडरा रहा है। वीरवार देर रात बाद हुई कार दुर्घटना में पवन की मौत की खबर जब परिवार को मिली तो वे सन्न रह गए। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि एक साल पहले प्राकृतिक आपदा में अपने सिर की छत छिन जाने के बाद अब परिवार का मुखिया भी यूं सदा के लिए उनसे बिछुड़ जाएगा। दोपहर बाद शव भाई के आंगन में पहुंचाया गया जिसे देख चीख-पुकार मच गई। पैतृक श्मशानघाट पर हिंदू रीति-रिवाज के साथ मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कार दुर्घटना में बुरी तरह से चोटिल चालक बर्फों ने कार से बाहर आकर देखा तो पवन बेसुध पड़ा था। रात के घुप अंधेरे में हाईवे पर वाहनों की आवाजाही न होने पर बर्फों ने चीख-चीख कर मदद के लिए आवाजें लगाईं। आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें वहां से निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed