फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dirty water in ganga kund

चौरासी परिसर के अर्धगंगा कुंड में मिला गंदा पानी

Wed, 14 Sep 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Wed, 14 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

चौरासी परिसर में मौजूद अर्धगंगा कुंड में गंदा पानी निकलने की पुष्टि हुई है। इस पानी से पिछले कुछ दिनों से बदबू आ रही थी। जिसकी शिकायत मणिमहेश श्रद्धालुओं ने सदर पंचायत प्रधान से की थी। प्रधान ने प्रशासन की अगुवाई में अर्धगंगा कुंड का दौरा किया और कुंड को खाली करने के निर्देश दे दिए।

विज्ञापन


वीरवार को जब इस कुंड को पूरी तरह से खाली किया गया तो सबसे नीचे गंदे पानी के कुंड में मिलने की पुष्टि हो गई। इस मौके पर एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर समेत आईपीएच के अधिकारी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि चौरासी मंदिर के ऊपर से आईपीएच ने सीवरेज की पाइप डाल रखी है। इनमें से एक चैंबर का ढक्कन खुला हुआ था। हालांकि आईपीएच ने कुंड में सीवरेज का पानी मिलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देखकर एसडीएम भरमौर ने आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग दोनों को पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद पानी की जो भी पुष्टि होगी उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि चौरासी परिसर में अर्धगंगा कुंड उन लोगों के लिए व्यवस्थित है जो मणिमहेश नहीं पहुंच पाते हैं। लेकिन इस कुंड में गंदगी मिलने से अब स्थानीय लोग व पुजारी इसे आस्था से खिलवाड़ मान रहे हैं। उधर, प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट मिलते ही करेंगे कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम डॉ. विरेंद्र कंवर ने बताया कि अर्धगंगा कुंड में गंदा पानी मिलने की पुष्टि हुई है। इसकी जांच की जाएगी। यह पानी सीवरेज का है या किसी दूसरे माध्यम से यहां पहुंचा। आईपीएच व स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही आगामी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed