फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dirt flowing on Jansali-ITI road, Municipal Council silent

Chamba News: जनसाली-आईटीआई सड़क पर बह रही गंदगी, नगर परिषद मौन

Sun, 10 Aug 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 Aug 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
Dirt flowing on Jansali-ITI road, Municipal Council silent
चंबा। जनसाली-आईटीआई सड़क पर बीते चार दिनों से गंदगी बह रही है। जिस कारण नाक पर रूमाल रख कर आईटीआई, एमबीबीएस प्रशिक्षु, ग्रामीण आवाजाही करने को मजबूर हैं। आलम यह है कि निकासी नाली के ओवरफ्लो होने के कारण गंदगी सड़क पर बह रही है। जिसे सुचारु करने की नगर परिषद चंबा के सफाई ठेकेदार की ओर से जहमत नहीं उठाई जा सकी है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले नगर परिषद चंबा की लचर व्यवस्था को कोसते नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं हैं। ग्रामीणों ने नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष से आग्रह किया है कि मोहल्ले में ओवरफ्लो निकासी नाली को सुचारु करवा कर लोगों को राहत प्रदान करवाई जाए।
विज्ञापन

लोगों में राजीव कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, संजीव कुमार, योगराज, लोकेश कुमार ने बताया कि जनसाली-आईटीआई सड़क से होकर ग्रामीण क्षेत्र सिल्लाघ्राट, जडेरा, सराहण, भाला, कीड़ी, साहो, पल्यूर, सुंगल, बरौर से सैकड़ों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। बीते चार दिनों से सड़क पर गंदगी बह रही है। समाधान के लिए कोई भी प्रयास नहीं हो रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। सफाई ठेकेदार को निर्देश जारी कर निकासी नाली को सुचारु करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed