फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   direct entry will not allowed in Chamba to people

शहर में अब सीधे इरावती चौक से नहीं होगा प्रवेश

Wed, 05 May 2021 07:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
direct entry will not allowed in Chamba to people
चंबा। इरावती चौक से अब लोग सीधे शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। लोगों को इरावती चौक से वाया कैफे रोड या चौगान नंबर एक के बीचोंबीच होकर ही शहर में प्रवेश मिलेगा। इतना ही नहीं, न्यायालय, नप, बिजली बोर्ड, प्रशासन दफ्तर और एसबीआई बैंक में लेन-देन या अन्य कार्य होने पर ही लोगों को इरावती से आगे जाने दिया जाएगा। शहर में लोगों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने नया प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने बाकायदा बुधवार से इस व्यवस्था को लागू भी कर दिया है। शहर में दवाइयां, सब्जियां, बैंकों और सरकारी दफ्तरों में अपने कार्य करवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को वाया कैफे रोड या ऐतिहासिक चंबा चौगान से ही प्रवेेश दिया जा रहा है। वहीं, वापसी के दौरान मेडिकल कॉलेज चंबा से लेकर शहर स्थित दुकानों के किनारे रस्सियां लगाकर बनाए गए अस्थायी रास्ते ही लोगों की वापसी हो सकेगी। कुल मिला कर जिले में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने भी सख्ती करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पाबंदियों को बढ़ा दिया है। सरकारी कार्यालयों में पचास फीसदी स्टाफ को आवश्कतानुसार बुलाया जा रहा है। पुलिस विभाग ने शहर में वन-वे व्यवस्था को लागू किया है। इसके तहत इरावती चौक से आगे केवल आपातकालीन वाहनों को छोड़कर शेष अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसी क्रम में अब न्यायालय, विद्युत बोर्ड और एसबीआई में कार्य होने पर ही लोगों को पैदल जाने दिया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा जगह-जगह पर लोगों को नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह प्लान तैयार किया गया है। कहा कि लोगों की सुरक्षा और बचाव को लेकर लिए जा रहे निर्णयों का लोगों को भी पालन करना होगा, जिससे बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed