फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Diet trainees wandering for water

पानी के लिए भटक रहे डाइट के प्रशिक्षु

Thu, 06 Oct 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Diet trainees wandering for water
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू के प्रशिक्षुओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां प्रशिक्षुओं को पानी नहीं मिल पा रहा है तो वहीं दूसरी ओर पानी की किल्लत के चलते शौचालयों में भी गंदगी फैली हुई है। हालांकि संस्थान की ओर से कई बार जलशक्ति विभाग को समस्या से अवगत करवाया गया है लेकिन आज दिन तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 26 अगस्त से यहां पानी की नियमित तौर पर आपूर्ति नहीं हो रही है। नेशनल हाईवे पर कटिंग के चलते पेयजल लाइनें टूट गई हैं लेकिन इन लाइनों को अभी तक जोड़ा नहीं गया है। प्रशिक्षुओं राजेश कुमार, पिंकी कुमारी, सुरेश कुमार, अमित कुमार, पूजा कुमारी, संतोष कुमारी, सुरेंद्र सिंह, अजय कुमार, अपूूर्वा कुमारी, राकेश कुमार आदि का कहना है कि पानी न होने के कारण शौचालयों में भी बदबू का माहौल है। उन्होंने बताया कि वे कई बार विभाग से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द संस्थान में पानी की आपूर्ति बहाल करवाई जाए।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा का कहना है कि इसके बारे में विभाग को भी अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। उन्होंने विभाग से दोबारा समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजिंद्र सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed