फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dhalla khajota road built with eight crore in chamba

ढ़ल्ला से खड़जौता तक आठ करोड़ से बनेगी पांच किमी लंबी सड़क

Wed, 16 Sep 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
dhalla khajota road built with eight crore in chamba
सलूणी (चंबा)। ढल्ला से खड़जौता तक आठ करोड़ रुपये से पांच किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण से तीन पंचायतों के सैकड़ों लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण सड़क बनाने को लेकर लंबेे समय से मांग कर रहे थे। लोनिवि ने सड़क के टेंडर भी करवा दिए हैं। ठेकेदार को डेढ़ वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश जारी किए गए हैं।
तीन पंचायतों के ग्रामीणों ने इसके लिए सरकार और लोनिवि का आभार जताया है। खड़जौता के उपप्रधान सुन्नी लाल, भडेला की प्रधान लीला देवी, पूर्व जिप सदस्य सोभिया राम, कमला देवी, जर्म सिंह और हेमराज ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद ग्रामीणों को कई किमी पैदल चलने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

पहले ग्रामीणों को पांच से छह किमी रोजाना पैदल सफर करना पड़ता था। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता एसके चंदेल ने बताया कि सड़क का टेंडर हो चुका है। ठेकेदार को डेढ़ वर्ष के भीतर सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed