Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devotion begins in life after Brahma Gyan: Mahatma Bhim

जीवन में ब्रह्मज्ञान के बाद होती है भक्ति की शुरुआत : महात्मा भीम

Sun, 25 Jan 2026 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 25 Jan 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Devotion begins in life after Brahma Gyan: Mahatma Bhim
चंबा। संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में महात्मा भीम राज वर्धन की अध्यक्षता में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान महात्मा भीम राज वर्धन ने कहा कि परमात्मा को जानने की इच्छा रखने वाले जिज्ञासु के जीवन में भक्ति की शुरुआत ही ब्रह्मज्ञान के बाद होती है। जब हम इन बातों का अभ्यास अपने जीवन में करते चलें जाते हैं तो हमारे जीवन में एक बदलाव आना शुरु हो जाता है।
विज्ञापन

हमारे हृदय में प्रेम के फूल खिलने शुरू हो जाते हैं, संपूर्ण मानवता में हमें निरंकार प्रभु के दर्शन होने लगते हैं। फिर हम जाति-पाती,अमीर-गरीब, गोरा-काला और धार्मिक भेदभावों से ऊपर उठते हैं। वहीं, मीडिया सहायक विनोद कुमार ने बताया कि सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से किया गया। इस मौके पर दूरदराज के गांवों से आए श्रद्धालु भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। साहो, जडेरा, राख, जांगी, मैहला, मंगला आदि क्षेत्रों से आए संतों महात्माओं ने सदगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं को अपने विचारों और भजनों द्वारा व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed