{"_id":"66e1c93e9273682815037267","slug":"devotees-returning-from-manimahesh-yatra-camped-in-chaugan-chamba-news-c-88-1-ssml1006-132871-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने चौगान में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने चौगान में डाला डेरा
Wed, 11 Sep 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान में भंडारे के दौरान प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मणिमहेश यात्रा कर लौटने वाले श्रद्धालुओं से भर चुका है। राधाष्टमी का बड़ा न्हौण कर जम्मू-कश्मीर के जत्थे चौगान में पड़ाव डाल रहे हैं।
परंपरा के अनुसार ये जत्थे यात्रा पर जाते और आते समय चौगान में एक दिन का पड़ाव डालते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चौगान में विभिन्न लंगर समितियों ने भंडारा लगाया है। यहां श्रद्धालुओं को भोजन परोसा जा रहा है। श्रद्धालु चौगान में पड़ाव डालने के बाद लक्ष्मीनारायण मंदिर में माथा टेकने जा रहे हैं। लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो रही है। चौगान में भगवान शंकर के जयकारे लगने से पूरा शहर भक्तिमय हो चुका है। लोग शिव के चेलों का आशीर्वाद लेने के लिए भीचौगान में पहुंच रहे हैं। संवाद
--