{"_id":"661ab29611cd0df9ca00b2a9","slug":"devotees-danced-on-maas-red-chunriya-chamba-news-c-88-1-cmb1002-122544-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मां की लाल चुनरिया... पर खूब झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मां की लाल चुनरिया... पर खूब झूमे श्रद्धालु
Sat, 13 Apr 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 13 Apr 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
मां की लाल चुनरिया... पर खूब झूमे श्रद्धालु
भनौता के लिल्ली गांव ज्वालामुखी मंदिर में जागरण और भंडारे का आयोजन
चंबा। भनौता के लिल्ली गांव में स्थित ज्वालामुखी मंदिर में जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह के समय हवन का आयोजन और दोपहर के समय विशाल भंडारा आयोजित हुआ।
भजन गायक राकेश कुमार शर्मा एवं राजू ने एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर पंडाल में बैठे लोगों को नाचने को मजबूर कर दिया। जागरण की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इसके उपरांत चलो बुलावा आया है, मां की लाल चुनरिया, बैरा वाली माता, शेर पर सवारी मेरी माता भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। हर साल की भांति इस साल भी जागरण बड़ी धूमधाम से करवाया गया। कमेटी के प्रधान दिपेश शर्मा, सचिव पवन कुमार, कर्मचंद, तिलकराज सहित गांव के सैकड़ों लोगों ने माता के मंदिर में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यह जानकारी कमेटी प्रधान दिपेश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है, माता रानी उसकी मनोकामना पूर्ण करती हैं।