{"_id":"63065f6c0ba54a3ade7d67bc","slug":"devotees-crossing-pranghala-drain-with-the-help-of-trees-chamba-news-sml419397861","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रंघाला नाले को पेड़ों के सहारे पार कर रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रंघाला नाले को पेड़ों के सहारे पार कर रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
प्रंघाला नाले को पार करने के दौरान लगी श्रद्धालुओं की लंबी लाईन।संवाद
- फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। बड़ा शाही स्नान नजदीक आते ही मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। बुधवार को भरमौर से मणिमहेश के लिए सैकड़ों श्रद्धालुुओं ने प्रस्थान किया लेकिन प्रंघाला नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रद्धालुुुओं की मुश्किलें बढ़ गईं। सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से श्रद्धालुओं को अपने वाहन सुंकू की टपरी में खड़े कर टैक्सियों में हड़सर के लिए रवाना होना पड़ा।
प्रंघाला नाले में सुबह के समय श्रद्धालुुुओं की लंबी कतारें लग गईं। पीठ पर थैले उठाकर श्रद्धालु नाले को पार करते हुए नजर आए। लोगों की आवाजाही के लिए नाले के ऊपर गिरे हुए पेड़ों को रखकर अस्थायी व्यवस्था की गई है। इन्हीं पेड़ों के सहारे श्रद्धालु नाले के दूसरी तरफ पहुंचे जहां से उन्होंने हड़सर तक सात किलोमीटर लंबा सफर टैक्सियों में तय किया।
प्रशासन ने टैक्सी का किराया पहले ही निर्धारित कर दिया है जिससे टैक्सी संचालक श्रद्धालुओं से मनमाना किराया न वसूल सकें। गौरतलब है कि प्रंघाला नाले में नए पुल का निर्माण कार्य पिछले चार सालों से चला हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने 26 अगस्त को इस पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने का दावा किया है। नए पुल पर आवाजाही शुरू होने से श्रद्धालुओं सहित अन्य लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि दो दिन में प्रंघाला पुल तैयार हो जाएगा। इसके बाद यात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।