फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devikothi-Tepa road from Chalonj turn closed for five days

Chamba News: चलोंज मोड़ से देवीकोठी-टेपा सड़क पांच दिन से बंद

Thu, 22 Feb 2024 07:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 22 Feb 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Devikothi-Tepa road from Chalonj turn closed for five days
चलोंज मोड़ से देवीकोठी-टेपा सड़क पांच दिन से बंद
विज्ञापन

जरूरी सामान लेने के लिए 15 किमी पैदल चलकर भंजराड़ू पहुंच रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के चलोंज मोड़ से देवीकोठी-टेपा मार्ग पर पांच दिन से वाहनों की आवाजाही बंद है। मार्ग पर अत्यधिक बर्फबारी होने के कारण यह मार्ग अवरुद्ध है।
बर्फ को मार्ग से हटाने के लिए विभागीय मशीनरी जुटी है, लेकिन अभी भी मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को अपनी दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे दूध, अंडा, ब्रेड और खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान आदि खरीदने के 15 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर भंजराड़ू जाना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अब महज पांच किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटाना ही शेष बचा है। इसे जल्द हटाकर मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

चुराह उपमंडल के तहत चलोंज मोड़ से देवीकोठी-टेपा मार्ग पर दो फीट बर्फ गिरी है। विभाग ने चलोंज मोड़ से देवीकोठी तक 9 किलोमीटर मार्ग बहाल कर दिया है। देवीकोठी से टेपा तक 5 किलोमीटर मार्ग पर बर्फ हटाना शेष है। बर्फबारी के चलते चुराह ग्राम पंचायत देवीकोठी व टेपा के गांव टेपा, हैल, पिशोगा, गुवाडी़, चंडरू, बाहला और देवीकोठी पंचायत के गांव सप्रंजला, लड्डन, देवीकोठी, बंजल, डिरयाला की पांच हजार की आबादी को बर्फबारी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि उक्त मार्ग को बहाल करने के लिए विभागीय टीमें जुटी हैं। जल्द मार्ग यातायात के लिए बहाल करवा दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed