{"_id":"6ae4d2f0190eba83c60d7564","slug":"development-works-in-11-wards-of-chamba-stalled-due-to-absence-of-an-assistant-engineer-chamba-news-c-88-1-cmb1003-201565-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सहायक अभियंता के बिना अटके चंबा के 11 वार्डों में विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सहायक अभियंता के बिना अटके चंबा के 11 वार्डों में विकास कार्य
Fri, 30 Oct 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा में सहायक अभियंता का पद रिक्त होने से शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 30 सितंबर 2026 को तैनात सहायक अभियंता के सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक उनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई है।
इससे नगर परिषद के सभी 11 वार्डों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में दिक्कतें आ रही हैं।
सहायक अभियंता की जिम्मेदारी में विकास कार्यों की तकनीकी प्रक्रिया पूरी करने, नई योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने और निर्माण कार्यों की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण काम शामिल हैं। अधिकारी के न होने से इनसे जुड़ी औपचारिकताएं प्रभावित हो रही हैं।
शहर में सड़क, रास्ते, नालियां और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई कार्य प्रस्तावित हैं, लेकिन तकनीकी अधिकारी के अभाव में इन्हें गति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राज कुमार, अमर सिंह, राजे कुमार, पंकज कुमार और सुनील कुमार ने कहा कि अधिकारी की तैनाती न होने से शहर के विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से नगर परिषद में जल्द सहायक अभियंता नियुक्त करने की मांग की है, ताकि लंबित कार्यों को गति मिल सके।
नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि इस संबंध में सरकार को अवगत करवा दिया गया है।
उम्मीद है कि जल्द ही सहायक अभियंता की तैनाती होगी, जिससे विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी।