फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Development work may stop in Pangi and Bharmour

Chamba News: पांगी और भरमौर में रुक सकते हैं विकास कार्य

Mon, 19 Jun 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Jun 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Development work may stop in Pangi and Bharmour
चंबा। जिले में लोक निर्माण विभाग के दो मंडलों का कार्य भी दूसरे मंडलों के अधिशासी अभियंता संभाल रहे हैं। भरमौर और पांगी मंडलों में पिछले कई माह से अधिशासी अभियंता के पद खाली पड़े हैं। इन मंडलों में विकास कार्य करवाने के लिए अधिशासी अभियंता की शक्तियां चंबा और तीसा मंडल में तैनात अधिशासी अभियंताओं को दी गई हैं। इसके चलते एक अधिशासी अभियंता को एक साथ दो-दो मंडलों का कार्यभार संभालना पड़ रहा है। जिले का पांगी मंडल एक जनजातीय क्षेत्र है जहां पर मात्र छह माह ही विकास के कार्य होते हैं। ऐसे में वहां कोई स्थायी अधिशासी अभियंता न होने से विकास कार्यों की गति थम सकती है। विभाग का उच्चाधिकारी न होने से पांगी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला साच पास मार्ग अभी तक बंद पड़ा हुआ है। हर वर्ष यह मार्ग मई के अंत में खुल जाता था लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि यह मार्ग जुलाई में खुल सकता है।
विज्ञापन


इसी तरह भरमौर मंडल का आधा भाग जनजातीय क्षेत्र में आता है। ऐसे में यहां 12 महीने विकास कार्य नहीं करवाए जा सकते हैं। सर्दियों में यहां भारी मात्रा में बर्फबारी और बारिश का दौर रहता है। इस क्षेत्र में भी विकास कार्य करवाने के लिए साल में कुछ महीनों का समय होता है। मौजूदा समय में भरमौर की कई पंचायतों में पुलों और सड़कों के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। कई कार्यों के टेंडर हो चुके हैं लेकिन इन कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने वाला वहां पर कोई भी स्थायी अधिशासी अभियंता नहीं है। हालांकि सहायक अभियंता अपने परिक्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं लेकिन जो कार्य केवल अधिशासी अभियंता कर सकता है उन कार्यों को सिरे चढ़ाने में उन्हें कामयाबी नहीं मिल पा रही है। भरमौर और पांगी मंडलों का कार्यभार संभालने वाले चंबा और तीसा मंडलों के अधिशासी अभियंताओं को अपने परिक्षेत्र का कार्य संभालना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कुछ दिन पहले चंबा का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने लापरवाही से कार्य करने वाले ठेकेदारों पर शिकंजा कसने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे लेकिन जहां पर मुख्य अधिकारी ही नहीं है वहां पर अधिकारी तैनात करने को लेकर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया ही नहीं दी। इससे पता चलता है कि सरकार जिले के विकास को लेकर कितनी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि पांगी में तीसा और भरमौर में चंबा के अधिशासी अभियंता बेहतर कार्य संभाल रहे हैं। इन मंडलों में स्थायी अधिशासी अभियंता की नियुक्ति को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed