{"_id":"6341ab2ccc370f05cd117413","slug":"development-of-society-is-not-possible-without-women-s-participation-cm-chamba-news-sml4243094186","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की भागीदारी बिना विकास नहीं : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की भागीदारी बिना विकास नहीं : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। चंबा में जिला भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण, विकास और सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से प्रदेश की महिलाओं के लिए नारी को नमन कार्यक्रम शुरू किया गया था। इसके तहत महिला यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की रियायत प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को बस किराये में यह रियायत राजनीतिक कदम नहीं है बल्कि नारी शक्ति को सुदृढ़ करने के हमारे संकल्प की दिशा में एक छोटा सा कदम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीमार मरीजों के परिवारों के लिए सहारा योजना वरदान साबित हो रही है क्योंकि ऐसे परिवारों को 3,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि किसी अन्य मुख्यमंत्री ने गरीब वर्ग के लोगों के लिए ऐसी योजनाएं शुरू करने के बारे में क्यों नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली भी उपलब्ध करवा रही है।