फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Desi ghee lamp offered in Nag Devta temple of Punto

Chamba News: पुंटो के नाग देवता मंदिर में चढ़ाया देसी घी का दीया

Sat, 30 Sep 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Desi ghee lamp offered in Nag Devta temple of Punto
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की पुंटो पंचायत में शेर की जातर धूमधाम से मनाई गई। नाग मंदिर पुंटो में शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। घाटी की विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने अपनी गाय के पहले घी का दीया बनाकर नाग मंदिर में अर्पित किया।
विज्ञापन

मवेशियों की सुरक्षा के लिए नाग देवता से अरदास लगाई। घाटी के लोगों की मान्यता है कि साल भर नाग देवता उनके मवेशियों की रक्षा करते हैं। इसलिए सितंबर के आखिरी शनिवार को मंदिर में शेर की जातर मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें पांगी घाटी की 19 पंचायतों के लोग पहुंचते हैं। वे अपने घर से पहले घी का दीया बनाकर नाग देवता के मंदिर में चढ़ाते हैं। मेले के दौरान पारंपरिक लोक नृत्य और गायन भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


पुंटो नाग देवता मंदिर में जातर के दौरान गूरों ने साल भर के लिए सुख-स्मृद्धि का आशीर्वाद भी दिया। मंदिर के पुजारी धर्म सिंह ने बताया कि शेर की जातर मेला सदियों से मनाया जा रहा है। मंदिर के विराजमान नाग देवता साल भर घाटी के लोगों के गाय और बछड़ों की रक्षा करते हैं। इसलिए जब गाय दूध देना शुरू करती है तो उस दूध से तैयार होने वाले देसी घी का पहला चढ़ावा दीये के रूप में नाग देवता को चढ़ाया जाता है। इस जातर मेले का मनाने के लिए पांगी वासी साल भर इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed