फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deputy head in three panchayats, ward members will vote in five

Chamba News: तीन पंचायतों में उप प्रधान, पांच में वार्ड सदस्यों के होगा मतदान

Sat, 07 Sep 2024 08:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Sep 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
Deputy head in three panchayats, ward members will vote in five
तीन पंचायतों में उप प्रधान, पांच में वार्ड सदस्यों के होगा मतदान
विज्ञापन

जिला पंचायतीराज विभाग ने जारी किए निर्देश, आदर्श आचार संहिता भी लागू
पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों पर रोक, सरकारी कार्यक्रम भी नहीं होंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा की तीन पंचायतों में उप प्रधान के पद पर उप चुनाव होंगे। पांच पंचायतों के वार्ड सदस्य को लेकर चुनाव प्रक्रिया करवाई जाएगी। इसके लिए जिला पंचायती राज विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। आचार संहिता लगने से इन पंचायतों में अब विकास कार्यों पर ब्रेक रहेगी। सरकारी कार्यक्रम भी नहीं होंगे।
जानकारी के अनुसार विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत जांघी, तीसा की ग्राम पंचायत बैरागढ़ और विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत खड़जौथा में उप प्रधान पद के लिए उप चुनाव होंगे। खड़जौता पंचात के वार्ड ढल्ला, पंचायत होली के झड़ौता वार्ड, ककीरा कस्बा के वार्ड कालुगंज, चीहल बंगला के वार्ड चीलबंगला और सेचू पंचायत के वार्ड सेचू में वार्ड सदस्य के पद पर उप चुनाव होंगे। पांच प्रतिनिधियों की आकस्मिक मौत के चलते ये पद खाली हुए हैं। दो पंचायतों में पदाधिकारियों के त्याग पत्र और एक प्रतिनिधि की नौकरी लगने से यह पद रिक्त हुआ है। कार्यवाहक जिला पंचायत अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि उप चुनावों को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। विभागीय तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

--
यह रहेगा चुनाव का शेड्यूल
11 से 13 सितंबर तक नामांकन, 16 सितंबर को नामांकन की छंटनी होगी। 18 को प्रत्याशियों की सूची फाइनल होगी। 29 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से 4:00 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतदान होने के बाद मतों की गिनती शुरू होगी और शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed