फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deputy Director of Elementary Education inspected the arrangements in the school

Chamba News: प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल में जांची व्यवस्था

Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Deputy Director of Elementary Education inspected the arrangements in the school
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल में जांची व्यवस्था
विज्ञापन

बेहतर शिक्षा के लिए प्रधानाचार्य और स्टाफ को सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की टीम ने डलहौजी पब्लिक स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आरटीई नियमों सहित सरकार की ओर से समय-समय पर शुरू की गई योजनाओं की समीक्षा की। वहीं बच्चों को बेहतर शिक्षा के बारे में विस्तृत चर्चा की। प्रधानाचार्य ने अपने स्कूल की सभी पिछली उपलब्धियों के बारे में बताया तथा पूर्व विद्यार्थियों की सूची भी साझा की। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह ने बताया कि इस युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यार्थियों के कल्याण की सभी सूचनाओं एवं योजनाओं का सरकारी एवं निजी स्कूलों को पालन करना चाहिए। सभी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्कूल के सभी कक्षाओं के बच्चों से मुलाकात की। वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई के अनुसार अंग्रेजी माध्यम में प्रश्न पूछे। स्कूल के सभी कक्षाओं के बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर तत्परता से दिए। उन्होंने स्कूल में शिक्षा के अच्छे स्तर के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई दी। इसके अलावा उपनिदेशक ने स्कूल परिसर, लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, खेल के मैदान और मेस हॉल का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed