{"_id":"673e1a1989c11fc72f043696","slug":"deputy-commissioner-reached-the-fields-saw-how-much-farmers-benefited-from-the-schemes-chamba-news-c-88-1-ssml1007-137611-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खेतों में पहुंचे उपायुक्त, देखा किसानों को योजनाओं से कितना हुआ फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खेतों में पहुंचे उपायुक्त, देखा किसानों को योजनाओं से कितना हुआ फायदा
Wed, 20 Nov 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंबा। कृषि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किसानों से मिलने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल उनके खेतों में पहुंचे। कृषि अधिकारियों के साथ उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने खेतों का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने प्रगतिशील किसान तिलक राज पुत्र पूरन चंद निवासी पद्दर, ओसल से मुलाकात की और कृषि विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर तिलक राज ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग के माध्यम से अपनी भूमि पर 350 मीटर लंबी सोलर फेंसिंग करवाई है।
इसके लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से 3.36 लाख रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा अपनी भूमि पर ड्रिप सिंचाई योजना स्थापित करने के लिए भी उन्हें 1.85 लाख रुपये का अनुदान स्वरूप लाभ मिला है। इसके बाद उपायुक्त ने तहसील सलूणी की ग्राम पंचायत मंजीर के गंगिया गांव निवासी किसान शिव कुमार पुत्र ज्ञान चंद की खेती का दौरा किया। इस अवसर पर शिव कुमार ने उपायुक्त चंबा को अवगत करवाया कि वर्ष 2016-17 के दौरान 2.0 लाख रुपये की राशि से जल भंडारण टैंक का निर्माण किया है और वर्ष 2017-18 के दौरान राजीव गांधी सूक्ष्म सिंचाई योजना (आरजीएमआईएस) योजना के तहत 1.37 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक आधार पर स्प्रिंकलर प्रणाली (सूक्ष्म सिंचाई योजना) स्थापित करवाई है। इससे सब्जी की खेती का क्षेत्र बढ़ाने में मदद मिली है।