फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   deposit to lada money

विद्युत परियोजनाओं को लाडा की राशि जमा करवाने के आदेश

Wed, 27 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Wed, 27 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन

उपमंडल भरमौर में पन विद्युत उत्पादन कर रही एवं निर्माणाधीन परियोजनाएं जिन्होंने लाडा की धनराशि जमा नहीं करवाई है। उन पर भरमौर प्रशासन ने तल्ख रुख अख्तियार करते हुए एक माह के भीतर अपने शेयर सरकारी खाते में जमा करवाने को कहा है।

विज्ञापन


बीते मंगलवार को होली में परियोजना प्रबंधन बैठक के साथ एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर ने परियोजना प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि लाडा के तहत जो धनराशि जमा होनी है, उसका भुगतान शीघ्र करें ताकि जो प्रभावित पंचायतें हैं वहां पर इस धनराशि के प्रयोग से विकास कार्य हो सकें। उपमंडलाधिकारी ने एक निजी परियोजना को कड़े लहजे में आदेश देते हुए प्राथमिकता के आधार पर यह धनराशि जमा करवाने के आदेश दिए। गौर रहे कि जनजातीय क्षेत्रों में केवल सात माह तक ही कार्य हो पाते हैं। समय पर लाडा का पैसा प्रभावित पंचायतों को न मिलने के कारण कई बार पंचायत प्रतिनिधि भी स्थानीय प्रशासन व उपायुक्त के आगे इस मुद्दे को उठा चुके हैं ताकि प्रभावित पंचायतों में विकास कार्यों को रफ्तार देकर समय पर कार्य पूरे किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed