फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deployment of Tehsildar and Naib Tehsildar sought from CM in Churah

Chamba News: चुराह में सीएम से तहसीलदार और नायब तहसीलदार की मांगी तैनाती

Tue, 17 Dec 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 17 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Deployment of Tehsildar and Naib Tehsildar sought from CM in Churah
चुराह (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह में लंबे समय से खाली चल रहे तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पदों को भरने के लिए पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी यशवंत खन्ना ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चुराह की अन्य समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। साथ ही इन समस्याओं का शीघ्र निदान करने का आग्रह किया। कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी यशवंत खन्ना ने बताया कि चुराह में लगने वाले नए पावर हाइड्रो प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


इन प्रोजेक्टों में प्रभावित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग रखी। उन्होंने नागरिक अस्पताल तीसा में डॉक्टरों की चल रही कमी के बारे में अवगत करवाया। साथ ही इससे मरीजों को पेश आ रही समस्याओं से भी उन्हें जानकारी दी। इन समस्याओं का निदान करने के लिए अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद शीघ्र भरने की मांग रखी। स्कूलों में रिक्त चल रहे अध्यापकों के पदों को शीघ्र भरने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। साथ ही चुराह के विभिन्न सरकारी विभागों में चल रही कर्मचारियों की कमी को दूर करने की आवाज उठाई। इसके अलावा चुराह से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी उन्होंने चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि चुराह में चल रही समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed