फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Department will form special team to catch forest cutters

Chamba News: वन काटुओं को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाएगा विभाग

Mon, 01 Apr 2024 03:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Department will form special team to catch forest cutters
वन काटुओं को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाएगा विभाग
विज्ञापन

सिंगी-धामग्रां जंगल में अज्ञात वन काटुओं पर अवैध कटान करने का है आरोप
अवैध कटान के एक माह बीतने के बाद भी नहीं लग पाया वन काटुओं का सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सिंगी-धामग्रां में देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने वाले अज्ञात वन काटुओं की धरपकड़ के लिए अब वन विभाग विशेष टीम का गठन करेगा। इस टीम में विभाग की ओर से वरिष्ठ कर्मियों को शामिल किया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। यह टीम क्षेत्र में वन काटुओं को पकड़ने का प्रयास करेगी। दरअसल, करीब एक माह पहले सिंगी धामग्रां जंगल में अवैध कटान हुआ था। वन विभाग को जब यह सूचना मिली तो मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक दृष्टि में दो पेड़ों के ठूंठ मिले। हालांकि, विभाग की ओर से करीब 85 प्रतिशत लकड़ी जंगल के समीप से ही बरामद कर ली गई, मगर अभी तक वन काटुओं का कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि, इस मामले को लेकर वन विभाग ने पुलिस महकमे को भी शिकायत पत्र सौंपा है। बहरहाल, अब विभाग अपने स्तर पर वनकाटुओं की पकड़ने की तैयारी में है।

--
मुख्य अरण्यपाल चंबा अभिलाष दामोदरन ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि इसके लिए टीम गठित की जाएगी। जो वन काटुओं की धरपकड़ के लिए प्रयास करेगी। कहा कि अवैध कटान करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed