{"_id":"648df25943fe1057da0a3706","slug":"department-should-speed-up-fca-matters-dc-chamba-news-c-88-1-ssml1006-1244-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीए मामलों में विभाग लाएं तेजी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीए मामलों में विभाग लाएं तेजी : डीसी
Sat, 17 Jun 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में कार्यान्वित होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रगति को लेकर विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाएं। यह निर्देश उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने मामलों का समयबद्ध तौर पर समाधान सुनिश्चित बनाने को लेकर कहा कि चूंकि विकास परियोजनाएं लोगों की सुविधा के दृष्टिगत तैयार की जाती हैं। ऐसे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का निष्ठा एवं आपसी समन्वय के साथ जल्द कार्य पूर्ण करने का दायित्व भी बनता है।
अंतर विभागीय समन्वय आधारित कार्य गतिविधियों की आवश्यकता पर जोर देते हुए उपायुक्त ने एफसीए स्वीकृति मामलों में उपयोगकर्ता एजेंसियों को विभिन्न स्तरों पर लगने वाली आपत्तियों के शीघ्र समाधान को लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विभिन्न मंडलों के अधिशासी अभियंताओं को संबंधित वन मंडल अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक कर प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। बैठक में विभिन्न विषयों पर समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कंप्रोमाइज रीच के आधार पर संबंधित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जनजातीय उपमंडल भरमौर और पांगी के तहत अनुमति मामलों के शीघ्र समाधान को लेकर अलग से सूची तैयार करने को कहा। प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम डे बोर्डिंग स्कूल सहित विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की गई। बैठक में कार्यवाही का संचालन वन मंडल अधिकारी मुख्यालय रघुराम मानव ने किया।