फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Department should deliver adequate food grains to snowfall areas: DC

बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त खाद्यान्न पहुंचाए विभाग : डीसी

Fri, 17 Nov 2023 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Nov 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Department should deliver adequate food grains to snowfall areas: DC
चंबा। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आपदा प्रबंधन में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए जिले में गठित सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों के समन्वयन पर आधारित प्लेटफार्म को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में शीतकालीन तैयारियों को लेकर विभिन्न प्रबंध-व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों अधिकारियों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मानव संसाधन, मशीनरी और अन्य आवश्यक सामग्री की अग्रिम तैनाती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बर्फबारी के खतरों को देखते हुए ऊंचे दर्रोंं या अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ओर ट्रैकर्स या यात्रियों की आवाजाही रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा। कहा कि ऑरेंज और रेड अलर्ट की चेतावनी में सभी विभागों के अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में तैनात रहें। सभी विभागों में नियुक्त नोडल अधिकारियों को जिले में स्थापित सहायता कक्ष में त्वरित जानकारी साझा करने को कहा। कहा कि जिले में प्रशिक्षित किए गए आपदा मित्र और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण स्तर पर बर्फबारी और भूस्खलन से नुकसान के प्रारंभिक आकलन को लेकर राजस्व और पंचायतीराज विभाग को समन्वयन बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को दूरस्थ क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में अग्रिम खाद्यान्न उपलब्ध करवाने और अतिरिक्त मांग के लिए निर्धारित कार्ययोजना में व्यवस्था बनाने को कहा। बर्फबारी वाले क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों में उपमंडल अधिकारियों को बर्फबारी के दौरान उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। डलहौजी में बर्फबारी के दौरान सड़क मार्गों को भी विशेष रूप से खुला रखा जाए। अधिक बर्फबारी की सूरत में पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने की अनुमति न दें और संबंधित क्षेत्रों के अधिकारी समय-समय मौसम के पूर्वानुमान पर चेतावनी भी जारी करें। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को बर्फबारी वाले क्षेत्र पांगी में एनडीआरएफ की टीम की तैनाती को लेकर आवश्यक कदम उठाने को कहा। बैठक की कार्रवाई का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed