फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Department engaged in investigation of illegal felling in high altitude forests

Chamba News: ऊंचाई वाले जंगलों में अवैध कटान की जांच में जुटा विभाग

Tue, 12 Mar 2024 09:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 12 Mar 2024 09:33 AM IST
विज्ञापन
Department engaged in investigation of illegal felling in high altitude forests
ऊंचाई वाले जंगलों में अवैध कटान की जांच में जुटा विभाग
विज्ञापन

बर्फबारी प्रभावित जंगलों में मेपल की लकड़ी के कटान को लेकर छानबीन कर रहीं टीमें
टीम को प्रोथा और कुड़था के जंगलों में मिले हैं मेपल की लकड़ी के अवैध कटान के सुबूत

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन विभाग ने मेपल लकड़ी की अवैध तस्करी का मामला सामने आने के बाद जंगलों में जांच शुरू कर दी है। जांच की जा रही है कि ऊंचाई वाले जंगलों में मेपल के पेड़ों का कटान तो नहीं हुआ है। अभी तक की जांच में वन विभाग को प्रोथा और कुड़था के जंगलों में मेपल पेड़ की लकड़ी के अवैध कटाने के सुबूत मिले हैं। विभाग की ओर से गठित टीमें बर्फबारी से प्रभावित जंगलों में जाकर यह बात सुनिश्चित कर रही हैं कि जंगलों में मेपल की लकड़ी का अवैध कटान हुआ है या नहीं। जिन जंगलों में अवैध कटान के सुबूत मिलेंगे, वहां संबंधित कर्मचारियों से भी विभाग पूछताछ कर सकता है।
चंबा से तस्करी कर मेपल की लकड़ी उत्तर प्रदेश और वहां से चीन पहुंचाई जा रही है। इसका पर्दाफाश वन विभाग कर चुका है। जिस प्रकार अधिकारियों ने जान की बाजी लगाकर दूसरे राज्य में जाकर मेपल लकड़ी के तस्करों को दबोचा है, उसे देखकर वन विभाग के अधिकारियों की हर कोई सराहना कर रहा है। ऐसे में अब वन विभाग अपने जंगलों की सुरक्षा को लेकर और भी मुस्तैद हो गया है। विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मेपल लकड़ी सहित जंगलों में अन्य पेड़ों के अवैध कटान पर पैनी नजर रखें।
विज्ञापन

--
मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि उन सभी जंगलों की जांच की जा रही है, जहां मेपल की लकड़ी पाई जाती है। इन जंगलों में इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि यहां मेपल लकड़ी का कटान हुआ है या नहीं। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed