{"_id":"56f000d74f1c1bfb7ff14d24","slug":"deola-gibad-road-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली-दयोला-गुवाड़ मार्ग एक सप्ताह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली-दयोला-गुवाड़ मार्ग एक सप्ताह से बंद
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Mon, 21 Mar 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्र होली में दयोला-गुवाड़ मार्ग करीब एक सप्ताह से बंद पड़ा है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। लोगों को पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले सप्ताह हुई बारिश की वजह से मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ था। जिसके बाद मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाई।
विज्ञापन
यह मार्ग ज्यादा व्यस्त नहीं है लेकिन एक दर्जन गांवों के लोगों के लिए यह मुख्य संपर्क मार्ग है और इसी मार्ग से वे अपनी दिनचर्या पूरी करते हैं। स्थानीय लोगों में रवि कुमार, संजय, प्रवीण, उत्तम चंद, टेक चंद, ठाकुर सिंह, मिलाप सिंह का कहना है कि मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन धीमान का कहना है कि मार्ग को दुरुस्त करने के लिए लेबर भेज दी गई है।
विज्ञापन
सोमवार को मौसम खुलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे लेकिन मलबा ज्यादा होने की वजह से भारी मशीनरी की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मशीनरी लगाकर मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य मार्गों से भी मलबा हटाने का काम तेजी से छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन