{"_id":"6a888dccafeb514ae90a2c8a","slug":"demands-raised-with-the-medical-college-management-chamba-news-c-88-1-ssml1007-193984-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से उठाईं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से उठाईं मांगें
Fri, 21 Aug 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से उठाईं मांगें
चंबा। मेडिकल कॉलेज हेल्थ एंड सेनिटेशन वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सीटू के जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखा। यूनियन ने मांग की कि कर्मचारियों को हर माह समय पर वेतन दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कर्मचारियों का जुलाई माह का वेतन अभी तक लंबित है जिसे जल्द जारी किया जाए। कर्मचारियों के लिए उचित रेस्ट रूम की व्यवस्था करने और कानून के तहत देय सभी छुट्टियां प्रदान करने की मांग भी उठाई गई। यूनियन ने कर्मचारियों के ईपीएफ की राशि हर माह नियमित रूप से जमा करने और प्रत्येक कर्मचारी को इसकी पर्ची अथवा विवरण उपलब्ध करवाने की मांग की। कर्मचारियों को साल में दो बार वर्दी देने और सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को दस्ताने समेत आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी गई। यूनियन ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मंगलवार से आंदोलन शुरू किया जाएगा। यूनियन की सचिव राधा देवी और अध्यक्ष रेखा देवी ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर प्रबंधन से आग्रह कर रहे हैं। संवाद