{"_id":"6ae4cab9a64941e88209cccd","slug":"demand-to-release-honorarium-before-10th-of-every-month-chamba-news-c-88-1-ssml1004-201600-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हर माह दस तारीख से पहले मानदेय जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हर माह दस तारीख से पहले मानदेय जारी करने की मांग
Fri, 30 Oct 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मिड-डे मील वर्करों को साल के सभी 12 महीनों का मानदेय देने और हर माह की दस तारीख से पहले भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
इस संबंध में मिड-डे मील वर्कर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जिला सचिव सरोज कुमारी की अगुवाई में शिक्षा उपनिदेशक से मिला और उन्हें मांगपत्र सौंपा।
सरोज कुमारी, सुनीता देवी, आरती देवी और अनीता देवी ने बताया कि वर्करों को दस माह का मानदेय 12 महीनों में बांटकर दिया जा रहा है। इससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि साल के सभी 12 महीनों का मानदेय नियमित रूप से दिया जाए। वर्तमान में उन्हें 4500 रुपये के साथ एक हजार रुपये अतिरिक्त मिल रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने भुगतान में अनावश्यक देरी और किस्तों की व्यवस्था समाप्त कर हर माह समय पर मानदेय जारी करने की मांग भी रखी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि मिड-डे मील वर्करों का मांगपत्र निदेशालय को भेज दिया गया है। संवाद