{"_id":"66b79a7bbdba44421d016e11","slug":"demand-to-develop-khabbi-dhar-from-tourism-point-of-view-chamba-news-c-88-1-ssml1006-130780-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग
Sat, 10 Aug 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
चंबा। खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन हर संभव प्रयास कर रहा है। शनिवार को संगठन ने बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता संगठन प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने की। बैठक में संगठन की ओर से उठाए गए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से गांव करडपेही से दुआरु तक जीप योग्य संपर्क सड़क मार्ग, खब्बी नाला से पूरे पर्यटन स्थल को पेयजल जल आपूर्ति, गांव थलोल से नागुणी व गांव चिह्यूगोठ से गांव दुआरु और बड़ी जुम्हार नाग मंदिर परिसर को विद्युत व्यवस्था उपलब्ध करवाने पर बल दिया गया।
बैठक में यह भी चर्चा गई कि संपूर्ण खब्बी धार क्षेत्र में विभिन्न आकर्षक और मनमोहक स्थान होने के कारण यहां पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाएं हैं। इनमें जुम्हार नाग मंदिर परिसर, नागुणी गतू नाग मंदिर परिसर, चार्डी खास, दलोटू व खब्बी विशेष हैं। यहां हर वर्ष हजारों की तादाद में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन उक्त क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण यहां आने वाले पर्यटकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बैठक में खब्बी धार पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए विभिन्न प्रकार के निर्णय लिए गए। इसमें बडी जुम्हार नाग मंदिर का जीर्णोद्धार, परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को वहां ठहरने के लिए उचित सराय भवन तथा डुगागोठ में खेल मैदान करवाना शामिल है।
--