फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand to cancel transfer of pediatrician

Chamba News: शिशु रोग विशेषज्ञ का तबादला रद्द करने की मांग

Tue, 09 Jan 2024 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Demand to cancel transfer of pediatrician
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा से शिशु रोग विशेषज्ञ के तबादला आदेश रद्द करने को लेकर लोगों ने आवाज बुलंद कर दी है। मंगलवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन के माध्यम से प्रेरणा दी इंस्पिरेशन संस्था के पदाधिकारियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल महाजन के तबादला आदेश रोकने की मांग की गई। संस्था के दीपक भाटिया, सोनू खान, मुस्ताक अहमद, निशांत, अंजनी, हिमांशु ठाकुर, रविंद्र कुमार और भवानी ने बताया कि चंबा एक दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र है जहां अधिकतर आबादी ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आती है। यहां पर पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है और गिने-चुने ही विशेषज्ञ चिकित्सक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे ही शिशु रोग विशेषज्ञ हैं जो लंबे समय से चंबा के लोगों को विशेषकर बच्चों के लिए दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कहा कि शिशु रोग विशेषज्ञ डयूटी के बाद भी ऑन काॅल शिशुओं के चेकअप के लिए अस्पताल पहुंच जाते हैं। लिहाजा, निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने वाले चिकित्सक का तबादला करना कदापि न्यायसंगत नहीं हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि चंबा के हित को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज चंबा से शिशु रोग विशेषज्ञ के तबादला आदेश रद्द किए जाएं। संस्था की ओर से 26 जनवरी को शिशु रोग विशेषज्ञ के बेहतर कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed