फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   demand for provided extra facility of helicopter

चंबा से पांगी घाटी के लिए हवाई उड़ानें बढ़ाने की मांग

Wed, 13 Jan 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 13 Jan 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
demand for provided extra facility of helicopter

चंबा। चंबा से पांगी घाटी के लिए हवाई उड़ानें कम होने केे कारण पांगीवासी काफी हताश हैं। उपायुक्त कार्यालय में पांगी के लिए होने वाली हवाई उड़ान के लिए काफी आवेदन आ चुके हैं लेकिन अभी तक पांगी घाटी के लिए एक ही उड़ान हो पाई है। इस बात को लेकर पांगी वासियों में काफी रोष है।

विज्ञापन


 पांगी वासी पीएल ठाकुर, राम ठाकुर, चरण दास, राम चंद, मनीष कुमार, मान सिंह, राज कुमार, प्रताप चंद और केहर सिंह ने बताया कि बर्फबारी के बाद पांगी घाटी अन्य क्षेत्रों से कट जाता है। ऐसे में पांगी वासियों को चंबा आने जाने के लिए केवल हवाई उड़ान पर ही निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में पांगी के लिए हवाई उड़ाने नहीं होने के कारण पांगी वासियों को काफी दिक्कतों का सामना  करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पांगी घाटी में कई बीमार लोग हैं जिन्हें अपने इलाज के लिए चंबा अस्पताल में पहुंचना है लेकिन चंबा से पांगी के लिए हवाई उड़ान नहीं होने के कारण पांगी वासी चंबा नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चंबा से पांगी घाटी के लिए ज्यादा हवाई उड़ाने करवाई जाएं ताकि पांगी घाटी के लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed