{"_id":"64480572192935bbbd084944","slug":"death-of-a-person-after-slipping-his-foot-and-falling-into-the-drain-chamba-news-c-19-1-132702-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: व्यक्ति की पैर फिसल कर नाले में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: व्यक्ति की पैर फिसल कर नाले में गिरने से मौत
Tue, 25 Apr 2023 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भेड़-बकरियां चराने के लिए रांभों जंगल में गए 50 वर्षीय व्यक्ति का पैर फिसलकर नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिजो पुत्र चतरो राम गांव रांभों डाकघर दाड़वीं उपतहसील धरवाला के रूप में हुई है। देरशाम तक भेड़-बकरियों के घर पहुंचने के बाद परिजनों ने व्यक्ति की तलाश आरंभ की। जंगल में तलाशी के दौरान व्यक्ति नाले में गिरा पड़ा मिला। परिजन उसे उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिजो अपनी भेड़-बकरियां चराने के लिए रांभों जगंल में अपने घर से करीब आठ किलोमीटर दूर गया था। देरशाम तक रांभों से भेड़-बकरियां घर पहुंच गईं। इसके बाद परिजनों ने बिजो की तलाश आरंभ की। जंगल में स्थित काला तला नाले में वह बेसुध पड़ा मिला। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।