फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   death

चुराह में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

Sun, 29 Dec 2019 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
death
तीसा (चंबा)। चुराह की ग्राम पंचायत खुशनगरी में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हास मोहम्मद (19) पुत्र ताज मोहम्मद निवासी गांव बाड़ी डाकघर खुशनगरी के रूप में हुई है। बताय जा रहा है कि युवक शनिवार शाम को बाल्टी में पानी भरकर उसे रॉड से गर्म कर रहा था। उसी दौरान उसकी रॉड की तार खराब हो गई। इसकी वजह से पानी गर्म नहीं हो रहा था। इसी दौरान उसने पानी की बाल्टी में हाथ डाल दिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा ले गए जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताय जा रहा है कि बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना तीसा थाना में दी गई। सूचना मिलते ही तीसा थाना से पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा। यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ तीसा सन्नी गुलेरिया ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। तीसा अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर ऋषि पुरी ने बताया कि करंट लगने से बेसुध युवक को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया था। इससे पहले कि डॉक्टर उस युवक को बचा पाते, उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed