फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dead body found

सपड़ाह में मिले शव के गले पर थे निशान, जम गया था खून

Wed, 18 Nov 2015 07:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 18 Nov 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
dead body found

 सपड़ाह में संदिग्ध हालत में मिले शव के गले पर निशान और खून जमने के सुबूत मिले हैं। इसके अलावा मृतक के शरीर पर अनगणित जख्म भी पाए गए हैं। पोस्टमार्टम करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक ने गले में निशान वाली जगह समेत शरीर के अन्य जरूरी हिस्सों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन



परिजनों ने इस घटना को सुनियोजित हत्या करार दिया है और पुलिस से मामले की तह तक जाने की बात कही है। इससे पूर्व मंगलवार दोपहर को सपड़ाह में ढांक के नीचे लोक निर्माण विभाग के पेंटर अनिल कुमार पुत्र निहाल सिंह निवासी राजपुरा का शव बरामद हुआ था। उसकी मोटरसाइकिल सड़क पर बरामद हुई थी जिससे उसके अनियंत्रित होकर खाई में गिरने का अनुमान लगाया जा रहा था।
विज्ञापन



 पुलिस ने शुरूआत में भादंसं की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। जबकि मृतक के भाई विजय कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे आखिरी बार अनिल का फोन आया था, जिसमें उसने मोटरसाइकिल की हेड लाइट खराब होने की बात कही थी। उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया और अगली सुबह यह फोन उन्हें मैकेनिक के पास से मिला जिसमें से सभी फोन कॉल डिलीट की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या की गई है और उसके बाद शव को ढांक से नीचे फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
मृतक के शरीर पर कई जगह थे घाव : चिकित्सक
उधर, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. कमलजीत ने बताया कि शव पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। उसकी गर्दन में भी निशान हैं और गले में खून जमा हुआ पाया गया है। हो सकता है खाई में गिरते वक्त कहीं उसके कपड़े फंसे हो और उसकी गर्दन में निशान बन गया हो। गर्दन के निशान वाले हिस्से समेत बिसरा फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

इनसेट...
फोरेंसिक रिपोर्ट पर बढ़ेगी कार्रवाई आगे : जांच अधिकारी
वहीं, मामले के जांच अधिकारी हरनाम सिंह का कहना है कि मौके पर मिले सुबूत के आधार पर मौत का शुरूआती कारण गिरना पाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। परिजनों के बयान भी लिखे गए हैं। फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट के आधार पर मामले की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed