फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dead body found hanging from tree in forest

जंगल में पेड़ से फंदा लदाकर दे दी जान

Thu, 25 Feb 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from tree in forest
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता तहसील के तहत ग्राम पंचायत मोतला के गांव साहली निवासी एक व्यक्ति का जंगल में पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। यह घटना वीरवार सुबह की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पेड़ से लटके शव को नीचे उतारा और अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान करतार सिंह पुत्र स्व. जर्म सिंह गांव सराली डाकघर नलोह तहसील सिहुंता जिला चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक करतार सिंह 21 फरवरी से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी अपने रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने उसकी पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वीरवार को सुबह के समय गांव के ही पास एक पेड़ से उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन

इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने किसी पर भी शक नहीं जताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट में करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अरुल कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed