फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darkness spread in 12 villages of Kuthehar for a week

Chamba News: कुठेहड़ के 12 गांवों में सप्ताह से पसरा अंधेरा

Fri, 14 Jul 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 14 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Darkness spread in 12 villages of Kuthehar for a week
चंबा। ग्राम पंचायत कुठेहड़ के वार्ड त्रिहा के गांव मंगोल, गुंडा, थनेल, बरटाला, त्रिहा, मरोटी, दादुण और धारूनी में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। बिजली बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं, लोग मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विद्युत बोर्ड प्रबंधन को बिजली की सप्लाई को सुचारु करवाने की मांग उठाई गई बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर बिजली सप्लाई को बहाल करवाया जाए। ग्राम पंचायत प्रधान प्रेम लाल, वार्ड सदस्य सुरेश कुमार, ओम प्रकाश, दिनेश कुमार, उत्तम सिंह, भीलो राम, रमेश कुमार, भिंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, किशन चंद आदि ने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बिलों की आपूर्ति समयानुसार न करने पर बोर्ड प्रबंधन की ओर से बिजली कनेक्शन काटने को लेकर कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया जाता है जबकि, एक सप्ताह बाद भी क्षेत्र में बिजली बहाल न हो पाना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed